Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुजरात में बारिश का कहर जारी, 1 दिन में 7 लोगों की मौत, 18 हजार से ज्यादा राहत कैंप में मौजूद

हमें फॉलो करें गुजरात में बारिश का कहर जारी, 1 दिन में 7 लोगों की मौत, 18 हजार से ज्यादा राहत कैंप में मौजूद
, गुरुवार, 14 जुलाई 2022 (00:51 IST)
बाढ़ और बारिश सबसे ज्यादा तबाही गुजरात में मचा रही है।आने वाले दिनों के लिए भी गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राहत कैंप में 18 हजार से ज्यादा लोग मौजूद हैं। गुजरात के जिन इलाकों में सबसे ज्यादा तबाही हुई है, उनमें नवसारी का नाम सबसे आगे है। बीते एक दिन में गुजरात में 7 लोगों की बाढ़ के चलते मौत हो गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात में 2 दिन में ही 38 प्रतिशत बारिश हुई है। बारिश और बाढ़ के चलते अब तक 69 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। खबरों के अनुसार, वलसाड और डांग में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।

कच्छ, भरूच, डांग और तापी में भी बाढ़ और बारिश से बुरा हाल है।राज्य में बाढ़ और बारिश में फंसे करीब 28 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। राहत कैंप में 18 हजार से ज्यादा लोग मौजूद हैं।

नवसारी से सूरत को जोड़ने वाला स्टेट हाईवे बाढ़ जैसे हालातों के चलते बंद हो गया है। इसके अलावा अहमदाबाद में तो गली-गली में पानी भरा है और मुख्य मार्गों पर कारें डूबी खड़ी हैं।

बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए कल नवसारी में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। अब तक सूबे में 9 हजार लोगों को दूसरे स्थानों पर शिफ्ट किया गया है और फंसे हुए 468 लोगों को बचाया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उद्धव ठाकरे ने दिया BJP से सुलह का संकेत? द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा से लगाए जाने लगे हैं कयास