Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बुलडोजर का टायर फटने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत

हमें फॉलो करें बुलडोजर का टायर फटने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत
, गुरुवार, 5 मई 2022 (17:00 IST)
सिलतरा इलाके में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। बुलडोजर का टायर फटने से २ लोगों की मौत हो गई। हादसा धनकुल स्टील नाम के एक प्लांट में हुआ है। लोडिंग वगैरह के काम के लिए यहां बुलडोजर मंगवाया गया था। बुलडोजर के टायर में हवा भरी जा रही थी। 
 
अचानक प्रेशर बढ़ने से धमाके के साथ टायर फट गया। हवा डालने का काम कर रहे राजपाल सिंह और प्रांजल नामदेव इसकी चपेट में आ गए। 
 
हादसे में मारे गए दोनों लोग मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले थे। हादसे की जांच सिलतरा चौकी पुलिस कर रही है। हादसे की भयावहता प्लांट में लगे CCTV कैमरे से पता चली, जिसमें मजदूर के हाथ के चीथड़े उड़ते नजर आए। 
 
सिलतरा चौकी की पुलिस ने जानकारी दी कि इस घटना में मारे गए दोनों कर्मचारी मध्यप्रदेश के सतना के रहने वाले हैं। 
 
अब इनके परिजनों को इस घटना की जानकारी दी जा रही है। फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। CCTV फुटेज की भी जांच की कर घटना के कारणों का पता लगा रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमरनाथ यात्रा को लेकर हाईअलर्ट, BSF का दावा आतंकी साजिश नाकाम