Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किशोरी के साथ 5 महीने तक दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

हमें फॉलो करें किशोरी के साथ 5 महीने तक दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
, शुक्रवार, 10 मई 2019 (14:30 IST)
श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक किशोरी के साथ पांच महीनों तक दो युवकों के सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी के घर आने के बाद गुरुवार को इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाने पर मामला दर्ज कर जांच पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। 
 
पुलिस के अनुसार जिले में पाकिस्तान सीमा से लगते एक गांव की यह सोलह वर्षीय किशोरी लगभग पांच महीने पहले गायब हो गई थी। परिवार वालों ने तब इसकी सूचना थाने में नहीं दी। किशोरी को खुद उसके परिवार वाले गुरुवार शाम को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लेकर आए और पूरा मामला बताया गया। इसके बाद आरोपी सुखासिंह और कादर खान पर पांच महीने तक यौन शोषण करने का मुकदमा दर्ज किया गया।
 
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के ही अलवर गैंगरेप का मामला अभी काफी सुर्खियों में है, जहां पति के साथ जा रही एक महिला को रोककर पांच लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने पति और पीड़िता की पिटाई भी की थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की जीत के लिए हुआ भोपाल में सुंदरकांड