Publish Date: Thu, 16 Dec 2021 (20:46 IST)
Updated Date: Thu, 16 Dec 2021 (20:48 IST)
जयपुर। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर थानाक्षेत्र में बुधवार रात को 16 वर्षीय नाबालिग ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने माता-पिता की हत्या कर दी और छोटे भाई को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना के समय आरोपी के पिता शिवपाल (45), और माता इंद्रा (42) घर में सो रहे थे।
दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल छोटे भाई को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि शिवपाल के बडे़ बेटे ने कुल्हाड़ी से उन पर वार किया था, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।