Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्‍यप्रदेश में पत्थरबाजों पर कसेगा शिकंजा, सरकार बनाएगी सख्‍त कानून

Advertiesment
हमें फॉलो करें मध्‍यप्रदेश में पत्थरबाजों पर कसेगा शिकंजा, सरकार बनाएगी सख्‍त कानून
, गुरुवार, 16 दिसंबर 2021 (20:10 IST)
भोपाल। मध्‍यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रियों के साथ बैठक कर कई अहम निर्णय लिए। इस दौरान प्रदेश में पत्थरबाजों के खिलाफ बनाए जाने वाले कानून पर भी शिवराज मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है। बताया जा रहा है कि 20 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में इस कानून को पारित कर दिया जाएगा।

खबरों के अनुसार, प्रदेश में आज पत्थरबाजों के खिलाफ बनाए जाने वाले कानून पर मंत्रिमंडल की तरफ से सहमति जाहिर कर दी गई है। अब शासकीय और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों की खैर नहीं। उनसे वसूली के लिए विधेयक को मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है। जो लोग सांप्रदायिक दंगे और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाते हैं, उनसे वसूली की जाएगी।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट बैठक की जानकारी दी। गृहमंत्री मिश्रा ने पत्थरबाजों को चेतावनी देते हुए कहा, जिस घर से पत्थर आएंगे, उसी के पत्थर निकाले जाएंगे। यह सबक समाज में विध्वंस और खौफ फैलाने की सोच रखने वाले तत्वों को याद रखना होगा। प्रदेश में कानून का राज है। अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाली ताकतों से अब सख्ती से ही निबटा जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Apple iPhone लेने का सुनहरा मौका, Flipkart की सेल में मिल रहा है बंपर डिस्काउंट