Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी को महंगी पड़ी नेहरू पर टिप्पणी, गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें फिल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी को महंगी पड़ी नेहरू पर टिप्पणी, गिरफ्तार
बूंदी , रविवार, 15 दिसंबर 2019 (12:34 IST)
बूंदी। फिल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी को सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना खासा महंगा पड़ गया। राजस्थान पुलिस ने उन्हें अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
 
पायल के खिलाफ राजस्थान के बूंदी में इस संबंध में मामला दर्ज किया था। बूंदी के सदर थाना प्रभारी लोकेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में एक टीम शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंची थी। पायल को पहले नोटिस दिया गया और फिर रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
पायल ने अपने फेसबुक व ट्विटर अकाउंट से स्वतंत्रता सेनानी पं. मोतीलाल नेहरू परिवार की महिलाओं-पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। इस पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने 10 अक्टूबर को आईटी एक्ट धारा 66-67 के तहत केस दर्ज किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'विंटेज' वाहनों के लिए नियमन जल्द, नंबर प्लेट पर लिखा होगा VA