Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार ​जल्द होगा, CM अशोक गहलोत ने दिए संकेत

हमें फॉलो करें राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार ​जल्द होगा, CM अशोक गहलोत ने दिए संकेत
, मंगलवार, 16 नवंबर 2021 (21:19 IST)
जयपुर। राजस्थान में जल्द ही गहलोत मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी।

अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल जल्द ही किया जाएगा। सचिवालय कर्मचारी संघ की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि मंत्रिमंडल पुनर्गठन जल्द होगा। राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें लंबे समय से चल रही हैं।

गहलोत ने इस पर चर्चा के लिए पिछले सप्ताह नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद गहलोत ने कहा था कि मंत्रिमंडल में फेरबदल के बारे में फैसला पार्टी आलाकमान करेगा। इस समय मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 21 सदस्य हैं। राज्य में विधायकों की संख्या 200 है, उस हिसाब से मंत्रिमंडल में अधिकतम 30 सदस्य हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Infinix ने लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, फीचर्स हैं धमाकेदार