Publish Date: Sat, 24 Nov 2018 (18:29 IST)
Updated Date: Sat, 24 Nov 2018 (18:33 IST)
रंगिया (असम)। असम के सोनितपुर में एक संस्थान के कम से कम 40 छात्र शनिवार को उस वक्त बाल-बाल बच गए, जब उन्हें लेकर जा रही बस में अचानक आग लग गई। लेकिन वे वक्त रहते उसमें से निकलने में कामयाब रहे। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि सोनितपुर जिले के रोवता के सेरेगा फाउंडेशन जूनियर अकादमी के छात्र जिस बस में सवार थे, उसमें गोरेश्वर के निकट किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से आग लग गई थी। छात्र सुरक्षित बस से निकल गए।
पुलिस ने कहा कि 7 छात्रों को मामूली चोट आई है। ये छात्र भारत-भूटान सीमा के पास पिकनिक के लिए बागमती जा रहे थे। पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद इंजन में लगी आग पर काबू पाया गया। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Sat, 24 Nov 2018 (18:29 IST)
Updated Date: Sat, 24 Nov 2018 (18:33 IST)