Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुजरात भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष पर बलात्कार का आरोप, मामला दर्ज

Advertiesment
हमें फॉलो करें गुजरात भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष पर बलात्कार का आरोप, मामला दर्ज
, शुक्रवार, 20 जुलाई 2018 (09:22 IST)
अहमदाबाद। गुजरात भाजपा के नेता जयंती भानुशाली के खिलाफ 21 वर्षीय महिला से बलात्कार करने के आरोप में गुरुवार को मामला दर्ज किया गया। मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।


भानुशाली पर आरोप है कि उन्होंने प्रतिष्ठित फैशन डिजाइनिंग कॉलेज में नामांकन दिलाने के बहाने उससे बलात्कार किया। सहायक पुलिस आयुक्त जेके  पंड्या ने बताया कि राज्य भाजपा इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष भानुशाली के खिलाफ सूरत के सरथना थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सूरत की महिला ने शिकायत में दावा किया है कि पिछले महीने इस्तीफा देने तक उपाध्यक्ष रहे भानुशाली से उसने नामांकन दिलाने के लिए संपर्क किया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

No-confidence motion : पीएम नरेंद्र मोदी बोले, आज का दिन ऐतिहासिक