Publish Date: Fri, 01 Sep 2017 (07:55 IST)
Updated Date: Fri, 01 Sep 2017 (07:58 IST)
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले में गुरुवार को एक तांत्रिक ने एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया। लड़की के पिता ने इस संबंध में देवबंद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस अधीक्षक ( देहात) विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि 14 वर्षीय एक लड़की बाजार से प्रेशर कुकर की रबड़ लेने जा रही थी तभी रास्ते मे तांत्रिक सलीम कुरैशी ने उसे अपनी दुकान के भीतर बुला लिया और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद सलीम वहां से फरार हो गया। लड़की मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जाती है।
पीड़िता का मेडिकल कराया गया है जिसमे बलात्कार की पुष्टि हुई है। पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश कर रही है। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Fri, 01 Sep 2017 (07:55 IST)
Updated Date: Fri, 01 Sep 2017 (07:58 IST)