Publish Date: Sun, 15 Oct 2017 (12:42 IST)
Updated Date: Sun, 15 Oct 2017 (12:46 IST)
महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक किशोरी से बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र दुबे ने बताया कि शहर के एक कॉलेज की आठवीं कक्षा की छात्रा से युवक राजू ने प्रेम संबंध बनाकर उसके साथ बलात्कार किया। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। छात्रा के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि झांसी जिले के बंगरा का मूल निवासी आरोपी युवक पिछले कुछ समय से यहां बहन के पास रह कर पढ़ाई कर रहा था। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आरोपी की तलाश की जा रही है। (वार्ता)