Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दरोगा ने किया बेटी के साथ बलात्कार

हमें फॉलो करें दरोगा ने किया बेटी के साथ बलात्कार
, बुधवार, 28 जून 2017 (00:02 IST)
मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा के यमुना एक्सप्रेस वे क्षेत्र में स्थित मांट चौकी पर दरोगा पिता द्वारा अपनी ही बेटी के साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता फिरोजाबाद जिले के एक गांव से अपने इलाज के लिए आगरा आई थी। यहां उसके दरोगा पिता ने उसके साथ घिनौना कृत्‍य किया।  
        
पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार सागर ने मंगलवार को यहां बताया कि पीड़िता फिरोजाबाद जिले के एक गांव से अपने इलाज के लिए आगरा आई थी। वह कल अपने दरोगा पिता (एचसीपी) बिजेन्द्र सिंह से बात कर यमुना एक्सप्रेस वे की सीमा पर स्थित मांट पुलिस चौकी पर आई और उसके कहने पर रात वहीं रुक गई। 
         
आरोप है कि यहां पर रात में उसके पिता ने उसके साथ बलात्कार किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पिता के चंगुल से छूटकर उसने घटना की सूचना चंडीगढ़ में रह रहे अपने पति को दी।
         
पुलिस उपाधीक्षक सागर के अनुसार, पति ने जब अपने ससुर की हरकत पर विरोध प्रकट किया तो आरोपी दरोगा ने उसे भी पीट दिया। उसने घटना की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र से की। इसके बाद दरोगा को गिरफ्तार करने के बाद उसे निलम्बित कर उसकी बेटी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। (वार्ता)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

..मोदी जी हिम्मत क्या होती है यह आप क्या जानें?