Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गोवा में ब्रिटिश महिला से दुष्कर्म, सामान भी लूट लिया

Advertiesment
Goa
पणजी। गोवा में गुरुवार को बृहस्पतिवार को तड़के पालोलेम बीच की ओर जा रही 48 वर्षीय एक ब्रिटिश महिला पर्यटक के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने महिला का सामान भी लूट लिया और फरार हो गया।
 
पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रभु देसाई ने बताया कि घटना यहां से लगभग 100 किलोमीटर दूर कानाकोना में सुबह करीब चार बजे हुई। तब महिला दक्षिण गोवा जिले में पालोलेम बीच की तरफ जा रही थी।
 
उन्होंने बताया कि महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि जब वह कानाकोना रेलवे स्टेशन से बीच की तरफ जा रही थी, तब एक अज्ञात व्यक्ति उसे जबरन खींचकर सड़क के किनारे ले गया और उससे बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के तीन बैग लेकर भाग गया।
 
महिला को उत्तरी गोवा स्थित थिविम स्टेशन जाने के लिए कानाकोना से एक ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन ट्रेन लेट थी इसलिए वह पालोलेम बीच के समीप स्थित उसी जगह पर जा रही थी जहां वह ठहरी थी। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। इलाके के कुछ संदिग्धों की छानबीन की जा रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नसीरुद्दीन शाह को सता रहा है बच्चों की सुरक्षा का डर, कहा- फैल गया है जहर...