Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार, रत्नेश सदा बने मंत्री

हमें फॉलो करें नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार, रत्नेश सदा बने मंत्री
, शुक्रवार, 16 जून 2023 (12:56 IST)
Bihar News : बिहार में शुक्रवार को नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। सोनबरसा (एससी) सीट से तीन बार के विधायक रत्नेश सदा ने आज मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
 
बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने यहां राजभवन में सदा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सदा जदयू से विधायक है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और कई अन्य गणमान्य लोग शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए।
 
49 वर्ष के रत्नेश सदा ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। दलित समुदाय से आने वाले सदा एक अच्छे वक्ता माने जाते हैं। वे 1.30 करोड़ की संपत्ति के मालिक है। वे पहली बार मंत्री बने हैं और इससे पहले पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।
 
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम एस) के संस्थापक जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन ने हाल में मंत्री पद से इस्तीफा दिया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

TMC ने मणिपुर हिंसा को लेकर की स्थायी समिति की बैठक की मांग