Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लगातार बारिश से मिजोरम में एनएच-6 पर हुआ भूस्खलन, कोई हताहत नहीं

हमें फॉलो करें लगातार बारिश से मिजोरम में एनएच-6 पर हुआ भूस्खलन, कोई हताहत नहीं
, शुक्रवार, 16 जून 2023 (11:03 IST)
आइजोल। मिजोरम को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर भूस्खलन हुआ। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण यह भूस्खलन आइजोल के पश्चिमी बाहरी क्षेत्र में हंथर इलाके में हुआ। घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
 
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के उक्त हिस्से से मलबा हटाने का काम जारी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन हुआ है।(भाषा)(सांकेतिक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सकारात्मक वैश्विक संकेतों व विदेशी कोषों की आवक से सेंसेक्स व निफ्टी में रही बढ़त