Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित

Advertiesment
हमें फॉलो करें landslide
, शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 (14:08 IST)
Landslide in Uttarakhand : उत्तराखंड के हनुमान चट्टी में बर्फबारी और बारिश की वजह से हुए भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया।
 
बद्रीनाथ मंदिर से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हनुमान चट्टी में गुरुवार शाम को भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की वजह से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) राजमार्ग पर जमा हुए मलबे को साफ कर रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि भीषण गर्मी के मौसम में उत्तराखंड के पहाड़ों पर इन दिनों बर्फबारी हो रही है। बद्रीनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए 27 अप्रैल को खुलने वाला है।
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच वैक्सीन का टोटा, केंद्र की दो टूक, राज्य खुद खरीदें टीका