Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 2 March 2025
webdunia

दिल्ली की साकेत कोर्ट में गोलीबारी, वकील की ड्रेस में था हमलावर

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली की साकेत कोर्ट में गोलीबारी, वकील की ड्रेस में था हमलावर
, शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 (10:49 IST)
  • साकेत कोर्ट में गोलीबारी की घटना से हड़कंप
  • बदमाश ने महिला पर चलाई चार गोलियां
  • गवाही देने कोर्ट पहुंची थी महिला
Firing in Delhi Saket Court :  दिल्ली (Delhi crime news) की साकेत कोर्ट में शुक्रवार को एक महिला को गोली मार दी गई। घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला को गोली मारने वाले वकील की ड्रेस में थे।
 
हमलावारों ने महिला को चार गोलियां मारी। गोलीबारी की इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे गंभीर स्थिति में दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला को गवाही के लिए कोर्ट लाया गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी हिस्ट्रीशीयर है। गोलीबारी के बाद साकेत कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था सख्‍त कर दी गई।

दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। और अगर नहीं संभलता तो इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2 दिन में 24,000 से ज्यादा नए कोरोना केसेस, संक्रमितों की संख्या 66 हजार पार