Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Regional News
ठाणे , सोमवार, 20 जून 2016 (23:25 IST)
ठाणे। ठाणे जिले के भिवंडी में 45 वर्षीय एक श्रमिक को छह महीनों तक अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि 11 वर्षीय बच्ची के साथ उसका पिता पिछले साल नवरात्रि से इस साल अप्रैल तक दुष्कर्म करता रहा।
 
उन्होंने बताया कि परेशान होकर बच्ची ने इसके बारे में अपनी मां को बताया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया और वह हाल ही में सामने आया।
 
उसके लौटने पर मां ने शांति नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी को शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी बेटी को कथित तौर पर धमकी देता था कि वह इस बारे में किसी को नहीं बताए।
 
प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी की कथित रूप से तीन पत्नियां हैं जिनमें से एक उस बच्ची की मां है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महेंद्र सिंह धोनी ने गेंदबाजों को दिया जीत का श्रेय