Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जालिम पति ने गर्भवती महिला के पेट पर मारी लात, और फिर..

Advertiesment
हमें फॉलो करें Regional news
, सोमवार, 27 मार्च 2017 (21:04 IST)
फरीदाबाद। हरियाणा के जिला फरीदाबाद में घरेलू झगड़े में गुस्साए पति ने अपनी गर्भवती पत्नी के पेट में लात मार दी, जिससे उसके गर्भ में पल रहे जुड़वां गर्भस्थ शिशुओं की मौत हो गई। घटना के बाद से अपने ही बच्चे की हत्या करने वाला व्यक्ति फरार है। 
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय नगर निवासी प्रेमवती की शादी दो साल पहले हुई थी। प्रेमवती के भाई सुमेर सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही निरंजन दहेज की मांग करता था। इसके लिए वह प्रेमवती को प्रताड़ित करता था। मायके वालों ने कई बार कोसी जाकर निरंजन को समझाया था, लेकिन वह अपनी आदत से बाज नहीं आया। 
 
21 मार्च को निरंजन ने फिर प्रेमवती के साथ झगड़ा किया और उसकी पिटाई की, जिससे उसके पेट में दर्द शुरू हो गया। उसने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी। वह कोसी जाकर उसे अपने साथ ले आए और उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर है। सेक्टर-7 थाना निरीक्षक कुलदीप ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार करने के लिए कोसी में छापेमारी की है, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल पाया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रजनीकांत के दौरे के खिलाफ श्रीलंका में प्रदर्शन