Publish Date: Sat, 16 Jun 2018 (23:25 IST)
Updated Date: Sat, 16 Jun 2018 (23:32 IST)
जयपुर। विभिन्न धार्मिक नेताओं के खिलाफ आरोपों और बयान से परेशान 40 वर्षीय एक महंत ने कथित तौर पर अपना लिंग काट लिया।
मंधान थाने के प्रभारी रामकिशन ने शनिवार को बताया कि सेवा वाली सेवागिरि धाम के महंत अनिल पुरोहित कथित तौर पर विभिन्न धार्मिक नेताओं के खिलाफ लगाए गए आरोपों और बयानों से कथित तौर पर परेशान थे। महंत ने शुक्रवार देर रात अपने कमरे में अपना लिंग कथित तौर पर काट लिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महंत के अनुयायी उन्हें एक अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि महंत का जयपुर में उपचार चल रहा है और उनका बयान दर्ज किया गया है। (भाषा)