Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 1 April 2025
webdunia

जम्मू-कश्मीर में छत से बर्फ हटा रहा था, गिरकर मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jammu Kashmir
श्रीनगर , शनिवार, 5 जनवरी 2019 (17:05 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार को अपने घर की छत से बर्फ हटाते समय एक व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। 
 
उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि मृतक की पहचान बांदीपोरा कस्बे के वार्ड संख्या चार में रहने वाले मुमताज अहमद के रूप में हुई है। वह छत से गिरने के बाद घायल हो गया था। उन्होंने कहा कि अहमद को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
 
चौधरी ने कहा, जिला प्रशासन ने मृतक के परिवार को चार लाख रुपए की सहायता की घोषणा की है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में बीती पूरी रात मध्यम से भारी बर्फबारी हुई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अयोध्या का राम जन्मभूमि मामला : पैरोकार बोले, अदालत ही करेगी इंसाफ