Publish Date: Wed, 07 Oct 2020 (18:48 IST)
Updated Date: Wed, 07 Oct 2020 (20:01 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांतसिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर पिछले करीब 1 महीने से मुंबई की भायखला जेल में बंद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) आज जेल से रिहा हो गईं।
आज ही बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया को शर्तों के साथ जमानत दे दी थी। रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती को जमानत नहीं मिली है। रिया एक महीने बाद अपने घर में रात बिता सकेंगी। एनसीबी ने 8 सितंबर को रिया चक्रवर्ती को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। तब से रिया न्यायिक हिरासत में मुंबई के भायखला जेल में बंद थीं।
मीडिया को मुबंई पुलिस की सख्त हिदायत : रिया चक्रवर्ती की रिहाई से पहले ही मुंबई पुलिस ने मीडिया को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी सेलिब्रिटी का पीछा किया जाता है या फिर उसके वाहन को रोककर बाइट लेने की कोशिश की जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।