Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Uttarakhand: ऋतु खण्डूरी भूषण बनीं उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ritu Khanduri Bhushan
, शनिवार, 26 मार्च 2022 (15:16 IST)
देहरादून। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद पहली बार विधानसभा में शनिवार को पहली महिला अध्यक्ष के रूप में ऋतु खण्डूरी भूषण का चुनाव हो गया। भूषण (56) के निर्विरोध निर्वाचन की प्रोटेम स्पीकर वंशीधर भगत ने घोषणा की। पूर्वाह्न लगभग 12 बजे सदन मंडप में प्रोटेम स्पीकर ने इसकी घोषणा की।
 
भूषण राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सेवानिवृत्त मेजर जनरल भुवन चन्द खण्डूरी की पुत्री हैं, जो कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर 5वीं विधानसभा के आम चुनावों में विजयी हुई हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिशन 2023: बुजुर्गों के साथ मुख्यमंत्री और मंत्री करेंगे तीर्थ, हवाई यात्रा की भी सुविधा, CM कन्या विवाह योजना में E-Voucher देने पर विचार