Publish Date: Sat, 25 Sep 2021 (10:15 IST)
Updated Date: Sat, 25 Sep 2021 (11:16 IST)
जयपुर। राजस्थान के जयपुर में शनिवार को 6 लोगों की एक भीषण दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि ये सभी लोग वैन से रीट की परीक्षा (REET 2021) देने बारां से सीकर जा रहे थे। जयपुर के में वैन ट्रक से टकरा गई।