Publish Date: Sun, 01 Jan 2023 (10:45 IST)
Updated Date: Sun, 01 Jan 2023 (10:51 IST)
श्रीगंगानगर। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले में कार और ट्रक के बीच भयानक टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात करीब दस बजे क्षेत्र में गौशाला के पास ट्रक और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार में 6 युवक सवार थे जो बिसरासर से पल्लू आ रहे थे। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और 5 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक को गंभीर घायल अवस्था में पल्लू के सरकारी हस्पताल से बीकानेर के लिए रेफर किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मारे गए सभी युवक बिसरासर के निवासी थे। मृतकों की पहचान राजू, नरेश, बबलू, दानाराम और मुरली के रूप में की गई जबकि घायल अशोक पल्लू में टोल नाका का कर्मचारी है।