Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजस्थान के नागौर में दर्दनाक हादसा, उज्जैन के 11 श्रद्धालुओं की मौत

हमें फॉलो करें राजस्थान के नागौर में दर्दनाक हादसा, उज्जैन के 11 श्रद्धालुओं की मौत
, मंगलवार, 31 अगस्त 2021 (11:19 IST)
जयपुर। राजस्थान के नागौर जिले में मंगलवार को एक सड़क हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मारे गए सभी लोग मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले से थे।
 
पुलिस के अनुसार श्रीबालाजी क्षेत्र में एक जीप और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जीप में सवार श्रद्धालु मध्यप्रदेश लौट रहे थे।
 
यह हादसा बीकानेर-जोधपुर राजमार्ग पर श्रीबालाजी मंदिर के पास हुआ, मृतकों में 8 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये लोग मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के सज्जन खेड़ा व दौलतपुर गांव के रहने वाले थे। ये लोग रामदेवरा व करणी माता मंदिर के दर्शन करने बाद वापस लौट रहे थे।
 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है। गहलोत ने ट्वीट किया कि नागौर के श्रीबालाजी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में मध्यप्रदेश लौट रहे 11 दर्शनार्थियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। गहलोत ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुप्रीम कोर्ट में एक साथ 9 नए जजों ने ली शपथ, पहली बार टीवी पर प्रसारण