Publish Date: Tue, 19 Dec 2017 (10:08 IST)
Updated Date: Tue, 19 Dec 2017 (10:11 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आठ वाहन एक दूसरे से टकरा गए। हादसे में कम से कम छह लोग घायल हुए हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हवाई पट्टी के पास घने कोहरे के कारण एक के बाद एक आठ वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में छह लोगों के घायल होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। (वार्ता)