Publish Date: Sun, 21 Apr 2019 (08:56 IST)
Updated Date: Sun, 21 Apr 2019 (09:14 IST)
मैनपुरी। उत्तरप्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार रात हुए एक सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई और 34 लोग घायल हो गए।
मैनपुरी के पास दिल्ली से वाराणसी जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 34 लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग बनारस घूमने जा रहे थे। हादसे में बस का सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।