Publish Date: Mon, 06 Sep 2021 (08:05 IST)
Updated Date: Mon, 06 Sep 2021 (08:08 IST)
पंजाब में अपनी मांगों को लेकर रोडवेज और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल चले गए हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक 2000 रोडवेज बसों के संचालन पर पूरी तरह से ब्रेक लग जाएगी।
हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों ने पक्के कर्मचारियों से आंदोलन में सहयोग करने की अपील की है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कच्चे और पक्के कर्मचारियों की भिड़ंत की आशंका जताई है और 9 जिलों के प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।