Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिहार पंचायत चुनाव के दौरान बवाल, EVM तोड़ी, अधिकारियों की गाड़ी पर पथराव

हमें फॉलो करें बिहार पंचायत चुनाव के दौरान बवाल, EVM तोड़ी, अधिकारियों की गाड़ी पर पथराव
, बुधवार, 3 नवंबर 2021 (14:02 IST)
पटना। बिहार में पंचायत चुनाव के दौरान कई स्थानों पर उपद्रव की खबरें हैं। कड़ी सुरक्षा बीच मतदान जारी है। इसके बावजूद कई स्थानों पर छिटपुट हिंसा के समाचार आ रहे हैं। राज्य में 37 जिलों के 57 प्रखंडों में मतदान जारी है। 
 
जानकारी के मुताबिक वैशाली जिले के राजापाकड़ प्रखंड में बूथ नंबर 147 पर जमकर बवाल हुआ। उपद्रवियों ने ईवीएम को चकनाचूर कर दिया और कुर्सी-टेबल तोड़ दिए। मतदानकर्मियों को भी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। मौके पर काफी संख्या में पुलिस को बुलाया गया, तब जाकर हालात पर काबू पाया जा सका। कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। 
 
जानकारी के मुताबिक मिडिल स्कूल रसीदपुर अली उर्फ फरीदपुर में मतदान जारी था। इसी बीच, कुछ समय के वोटिंग मशीन खराब हो गई। इससे पहले कि वोटिंग मशीन ठीक होती कुछ उपद्रवियों ने बवाल कर दिया। हालांकि बाद में प्रशासन ने वोटिंग शुरू करा दी गई। 
 
webdunia
दूसरी ओर, गोपालगंज के उचकागांव में पंचायत चुनाव के दौरान कुछ उत्पाती तत्वों ने एसडीएम और डीएसपी की गाड़ी पर पथराव कर दिया। पुलिस ने यहां दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। महिसोना पंचायत के बूथ संख्या 128 पर वोटिंग रद्द कर दी गई है। इसकी जानकारी होते है लखीसराय पंचायत समिति पद के लिए मतदान रद्द कर दिया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

JioPhone Next 1999 रु. के सबसे सस्‍ते डाउन पेमेंट पर, जानिए प्लान, फीचर्स और जियोफोन नेक्स्ट के बारे में सबकुछ