Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शिअद ने ननि चुनाव में लगाया कांग्रेस पर दमन का सहारा लेने का आरोप

Advertiesment
हमें फॉलो करें शिअद ने ननि चुनाव में लगाया कांग्रेस पर दमन का सहारा लेने का आरोप
, बुधवार, 17 फ़रवरी 2021 (18:28 IST)
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने बुधवार को आरोप लगाया कि पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने राज्य प्रायोजित दमन का सहारा लेकर नगर निगम चुनावों में जीत हासिल की। यहां जारी एक बयान में पार्टी प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि उनकी पार्टी मुख्य विपक्ष के रूप में उभरी है तथा पंजाब नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) पूरी तरह से खत्म हो गई है।
 
उन्होंने दावा ALSO READ: MeToo: मानहानि मामले में प्रिया रमानी बरीकिया कि अकाली उम्मीदवारों ने राज्यभर में कांग्रेस को कड़ा मुकाबला किया तथा लगभग सभी सीटों पर कांग्रेस तथा अकाली दल का सीधा मुकाबला देखा गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ के किए गए दावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ. चीमा ने कहा कि लोगों को धन्यवाद करने के बजाय जाखड़ को पुलिस का शुक्रिया अदा करना चाहिए जिसका उनकी पार्टी ने जीत सुनिश्चित करने के लिए दुरुपयोग किया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona केस बढ़े, क्या महाराष्ट्र में फिर लौट रहा है Lockdown?