Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साधुओं ने खोला ममता के खिलाफ मोर्चा, कोलकाता में निकालेंगे स्वाभिमान यात्रा

ममता पर लगाया वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप

हमें फॉलो करें साधुओं ने खोला ममता के खिलाफ मोर्चा, कोलकाता में निकालेंगे स्वाभिमान यात्रा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 22 मई 2024 (12:17 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के साधुओं ने रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ के कुछ साधुओं के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की टिप्पणी के विरोध में 24 मई को कोलकाता में रैली निकालने का फैसला किया है। विश्व हिन्दू परिषद (VHP) और पश्चिम बंगाल में साधुओं की शीर्ष संस्था बंगीय संन्यासी समाज के सदस्य उत्तरी कोलकाता में संत स्वाभिमान यात्रा का आयोजन करेंगे।

 
साधु-संत टिप्पणियों के खिलाफ रैली निकालेंगे : विहिप नेता सौरीश मुखर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री वोट बैंक की राजनीति के कारण ऐसी टिप्पणी कर रही हैं। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। पश्चिम बंगाल के साधु-संत इन टिप्पणियों के खिलाफ रैली निकालेंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में प्रभावशाली मठों के कुछ साधु चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निर्देश पर काम कर रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्वाति मालीवाल ने बताया, किस तरह डाला जा रहा है AAP नेताओं पर दबाव?