Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

संजय राउत का बड़ा बयान, महाराष्ट्र में शिवसेना का मुख्यमंत्री होगा

हमें फॉलो करें संजय राउत का बड़ा बयान, महाराष्ट्र में शिवसेना का मुख्यमंत्री होगा
, शुक्रवार, 1 नवंबर 2019 (11:03 IST)
मुंबई। गठबंधन सहयोगी भाजपा के साथ सत्ता की साझेदारी को लेकर जारी गतिरोध के बीच वरिष्ठ शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में अगला मुख्यमंत्री उनकी पार्टी से होगा।
 
राउत ने कहा कि भाजपा और शिवसेना के बीच सरकार गठन को लेकर अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री शिवसेना से होगा।
राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि भाजपा को कोई अल्टीमेटम (सरकार गठन पर) नहीं दिया गया है। वे बड़े लोग हैं। उन्होंने कहा कि अगर शिवसेना फैसला लेती है तो उसे महाराष्ट्र में स्थिर सरकार के गठन के लिए जरूरी संख्या मिल सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों ने 50:50 फॉर्मूले के आधार पर सरकार बनाने के लिए जनादेश दिया था। इस फॉर्मूले पर महाराष्ट्र के लोगों के समक्ष सहमति बनी थी।
 
webdunia
इससे पहले संजय राउत ने ट्वीट कर कहा कि साहिब... मत पालिए, अहंकार को इतना, वक़्त के सागर में कईं, सिकन्दर डूब गए..! हालांकि इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया। शिवसेना नेता की आलोचना करते हुए कहा गया कि बड़ा दल होने की वजह से मुख्यमंत्री तो भाजपा का ही होगा।
 
उल्लेखनीय है कि हाल में हुए विधानसभा चुनावों 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 105 सीटें मिलीं जबकि शिवसेना के खाते में 56 सीटें आई हैं।
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी राज्य में ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद और 50:50 के अनुपात में मंत्रालयों का बंटवारा चाहती है। भाजपा ने ये दोनों ही मांगे खारिज कर दी हैं और उसका कहना है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस अगले 5 सालों तक मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रसोई गैस हुई महंगी, लगातार तीसरे महीने लगा झटका