Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई की आरे कॉलोनी में 2 तेंदुएं पकड़ाए, 5 दिन पहले ली थी मासूम की जान

हमें फॉलो करें मुंबई की आरे कॉलोनी में 2 तेंदुएं पकड़ाए, 5 दिन पहले ली थी मासूम की जान
, रविवार, 30 अक्टूबर 2022 (11:37 IST)
मुंबई। वन विभाग ने रविवार सुबह मुंबई की आरे कॉलोनी से एक नर तेंदुआ पकड़ा। पिछले 5 दिन में क्षेत्र में तेंदुआ पकड़े जाने की यह दूसरी घटना है। आरे कॉलोनी मुंबई का हरित क्षेत्र है, जो पश्चिमी उपनगर गोरेगांव में संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (SNGP) के पास स्थित है। 
 
एक अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ आरे कॉलोनी की 15 यूनिट में लगाए पिंजरे में फंस गया। तेंदुए को बाद में SNGP में एक बचाव केंद्र तक ले जाया गया।
 
इससे पहले, सोमवार सुबह आरे कॉलोनी की 15 नंबर यूनिट में एक वन्य क्षेत्र में तेंदुए ने अपने मां के पीछे मंदिर की तरफ जा रही डेढ़ साल की बच्ची पर हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। बुधवार को आरे कालोनी की 17 नंबर यूनिट में एक नर तेंदुआ पकड़ा गया और उसे एसजीएनपी में एक बचाव केंद्र ले जाया गया है। वन्य अधिकारियों को संदेह है कि यह वही तेंदुआ है, जिसके हमले में बच्ची की मौत हो गई थी।
 
अधिकारी के मुताबिक, सोमवार को हुई घटना के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए अहम स्थानों पर तीन पिंजरे लगाए थे। वन्य अधिकारी इलाके में लगाए 30 कैमरों और एक पिंजरे की मदद से अन्य तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर रखते रहेंगे।
 
करीब 30 वन्यजीव स्वयंसेवी, गैर-सरकारी संगठन के सदस्य, वन विभाग के अधिकारी और एसएनजीपी के कर्मी इलाके में मनुष्य-पशु के बीच संघर्ष की घटनाओं से निपटने के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छठ पूजा पर पीएम मोदी बोले, सूर्य का आशीर्वाद है सोलर ऊर्जा, बताया- कैसे बदली मोढेरा की तस्वीर