Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह का निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह का निधन
, बुधवार, 8 सितम्बर 2021 (11:01 IST)
पटना/भागलपुर। बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का आज बुधवार सुबह निधन हो गया। वे करीब 84 वर्ष के थे।

 
स्व. सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश ने बुधवार को बताया कि उनके पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तबीयत अधिक बिगड़ने पर इलाज के लिए उन्हें राजधानी पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उनका निधन हो गया।
 
उल्लेखनीय है कि सिंह का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा। वे भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से लगातार 9 बार विधायक रह चुके हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा की सरकार में सिंचाई मंत्री भी रहे थे।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona India Update: संक्रमण के 37,875 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्‍या घटी