Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Punjab : यौन उत्पीड़न के आरोपी पादरी का वीडियो वायरल, महिला-पुरुष को थप्पड़ मारते हुए आया नजर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sexual harassment accused pastor Bajinder Singh controversy

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

जालंधर , सोमवार, 24 मार्च 2025 (18:41 IST)
Pastor Bajinder Singh controversy : पंजाब में यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरा एक पादरी सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित होने के बाद फिर सुर्खियों में आ गया है। इस वीडियो में वह एक महिला और एक पुरुष से बहस करते हुए और उन्हें थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहा है। पहले इस स्वयंभू ईसाई धर्म प्रचारक पादरी बजिंदर सिंह (42) पर 22 वर्षीय महिला का यौन उत्पीड़न करने का मामला 28 फरवरी को दर्ज किया गया था। सिंह का हाल का यह वीडियो 14 फरवरी का एक कमरे की सीसीटीवी फुटेज लगता है।
 
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने सिंह के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्‍यीय विशेष जांच दल का गठन किया और पंजाब राज्य महिला आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए शिकायतकर्ता को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश जारी किया।
सिंह का हाल का यह वीडियो 14 फरवरी का एक कमरे की सीसीटीवी फुटेज लगता है। वीडियो में सिंह एक महिला के मुंह पर कागज फेंकते हुए, उससे बहस करते हुए और उसे थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में वह एक व्यक्ति को बार-बार थप्पड़ मारते हुए भी नजर आ रहा है।
 
पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया मंच पर इस वीडियो के सामने आने के बाद उसे अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है,लेकिन वीडियो की प्रामाणिकता, घटना के स्थान और समय जानने के लिए सत्यापन किया जा रहा है। स्वयंभू ईसाई प्रचारक बजिंदर सिंह दो चर्च चलाता है। पहला चर्च जालंधर के ताजपुर में ‘द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम’ और दूसरा मोहाली के माजरी में है।
सिंह साल 2012 में ईसाई प्रचारक बना था। उसके समर्थक दावा करते हैं कि भारत और विदेश में उसके चर्च की कई शाखाएं हैं। चर्च में धार्मिक समागम का आयोजन किया जाता है और बड़ी संख्या में लोग यहां अपनी बीमारियों का इलाज कराने की उम्मीद में आते हैं। इन समागमों का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल ‘पैगंबर बजिंदर सिंह’ पर किया जाता है। इस चैनल के 37.4 लाख सब्सक्राइबर हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुष्कर्म से बचने के लिए महिला चलती ट्रेन से कूदी