Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बस कंडक्टर ने महिला होमगार्ड का किया यौन उत्पीड़न, विरोध करने पर की पिटाई

हमें फॉलो करें बस कंडक्टर ने महिला होमगार्ड का किया यौन उत्पीड़न, विरोध करने पर की पिटाई
, बुधवार, 14 नवंबर 2018 (10:19 IST)
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस पुलिस थाने में पदस्थापित महिला होमगार्ड का एक बस कंडक्टर ने यौन उत्पीड़न किया और उसकी पिटाई की।


पुलिस ने बुधवार को बताया कि महिला के काम पर जाने के दौरान यह घटना हुई। थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई और महिला की शिकायत पर इस बाबत एक मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।


उन्होंने बताया कि होमगार्ड ने आरोप लगाया है कि बस कंडक्टर ने उसका यौन उत्पीड़न किया। बस कंडक्टर ने उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की और विरोध करने पर उसकी पिटाई की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

थरूर बोले, नेहरू की नीतियों की वजह से ही चायवाला प्रधानमंत्री बना