Publish Date: Sun, 29 Jul 2018 (13:38 IST)
Updated Date: Sun, 29 Jul 2018 (13:42 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के मुंबई स्थित आवास पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल के सरकारी हथियार से दुर्घटनावश एक गोली चल गई। हालांकि घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।
एक अधिकारी ने बताया कि जुहू में सिन्हा के आवास पर शनिवार शाम यह घटना उस समय हुई जब उनकी सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल हथियार में कुछ देख रहा था। दुर्घटनावश चली गोली में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
बिहार में पटना साहिब से लोकसभा सांसद 72 वर्षीय सिन्हा ‘रामायण’ नामक एक इमारत की आठवीं मंजिल पर रहते हैं। वह पूर्व में केन्द्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Sun, 29 Jul 2018 (13:38 IST)
Updated Date: Sun, 29 Jul 2018 (13:42 IST)