khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईवीएम पर फिर बवाल, यूपी में शुरू हुआ सियासी संग्राम

Advertiesment
SP
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से ईवीएम के मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है जिसके मद्देनजर सियासी संग्राम छिड़ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर दी है। ‍इस पर भाजपा ने भी उन्हें करारा जवाब दिया है। 
 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ईवीएम को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि हमने फैसला कर लिया है कि अगला चुनाव ‘बैलेट पेपर’ से ही कराए जाने की मांग हम चुनाव आयोग से करेंगे। हम इस मांग को लेकर ‘बैलेट सत्याग्रह’ तक करने को तैयार हैं। देश और लोकतंत्र के भविष्य के लिए हम सबसे अपील करते हैं कि वो EVM को हटाए जाने के लिए हमारा साथ दें।'
 
इस पर भाजपा प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने अखिलेश यादव पर जोरदार जवाबी हमला बोला। त्रिपाठी ने ट्वीट कर कहा, 'चुनाव में उतरने से पहले ही समाजवादी पार्टी ने मानी हार, पहले ही ढूंढ लिया ईवीएम का बहाना !!' 
 
webdunia
इसके बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर त्रिपाठी ने कहा है की लोकसभा चुनाव में उतरने से पहले ही समाजवादी पार्टी ने ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने का पुराना घिसा-पिटा राग छेड़कर अपनी हार स्वीकार कर ली है। समाजवादी पार्टी को यह अंदाजा लग गया है कि उत्तर प्रदेश में उसका पूरी तरह से सफाया हो चुका है।
आने वाले दिनों में उसके लिए कोई उम्मीद नहीं बची है रही सही कसर पार्टी और परिवार में चल रही कलह ने पूरी कर दी है। 
 
त्रिपाठी ने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र और संवैधानिक संस्था है। यह चुनाव आयोग को तय करना है कि लोकसभा चुनाव ईवीएम से कराया जाए कि बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए। लेकिन नरेंद्र मोदी जी और योगी आदित्यनाथ जी की लोकप्रियता से घबराई समाजवादी पार्टी ने ईवीएम पर सवाल खड़े कर चुनाव से पहले ही हार स्वीकार कर ली है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जेल का सॉफ्टवेअर हैक कर चुराए डेढ़ करोड़, 364 कैदियों ने अपने अकाउंट में डाला पैसा