Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सीने में दर्द के बाद संजय राउत अस्पताल में भर्ती

हमें फॉलो करें सीने में दर्द के बाद संजय राउत अस्पताल में भर्ती
, सोमवार, 11 नवंबर 2019 (17:10 IST)
मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।
 
महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक हालत पर हर दिन अपनी पार्टी के रुख से मीडिया को अवगत कराने वाले राउत अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे अस्पताल आए। अधिकारी ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद राउत को लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. जलील पारकर उनका उपचार कर रहे हैं।
 
उन्होंने बताया कि राउत नियमित जांच के लिए दो दिन पहले भी अस्पताल आए थे। उस समय कुछ जांच के बाद ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) किया गया था। ईसीजी रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने आगे जांच के लिए आज उन्हें अस्पताल आने को कहा।
 
राज्यसभा सदस्य के भाई और शिवसेना के विधायक सुनील राउत ने बताया कि संजय राउत को मंगलवार को छुट्टी मिल सकती है। उन्होंने कहा कि शाम को डॉक्टर तय करेंगे कि एंजियोग्राफी करने की जरूरत है या नहीं। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर मौजूदा गतिरोध के बीच शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक संजय राउत लगातार अपनी पार्टी के बारे में मुखर हो कर बोल रहे हैं।
 
राज्य में 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद वह हर दिन संवाददाताओं को संबोधित करते रहे हैं। वह अपने संबोधन और ट्वीट में लगातार भाजपा पर निशाना साध रहे हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

BSNL के 70000 कर्मचारियों ने मांगा VRS, बचेंगे 7000 करोड़