Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 (16:00 IST)
Updated Date: Sat, 13 Apr 2024 (16:05 IST)
siddaramaiah on operation lotus: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दावा किया कि भाजपा राज्य में सरकार गिराने के लिए ऑपरेशन लोटस चला रही है। साथ ही वह सरकार गिराने के लिए हर मुमकिन पैंतरा आजमाया।
हाल ही में एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में सिद्धारमैया ने दावा किया है कि भाजपा ने उन्हें कांग्रेस नेताओं को बीजेपी में शामिल होने के लिए 50 करोड़ रुपयों का ऑफर दिया था। वो पिछले एक साल से मेरी सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं।
सिद्धारमैया ने कहा कि भाजपा ने कर्नाटक सरकार में मौजूद कांग्रेस विधायकों को पार्टी बदलने के लिए 50 करोड़ रुपए का लालच दिया। आगामी लोकसभा चुनाव में अगर कर्नाटक के अंदर कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन नहीं करेगी तो सरकार गिर भी सकती है।
सिद्धारमैया के अनुसार, वो हमारी सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने हमारे विधायकों को 50 करोड़ का ऑफर दिया लेकिन फेल हो गए। हमें हमारे विधायकों पर पूरा भरोसा है। हमारा एक भी विधायक कांग्रेस नहीं छोड़ेगा। वो हमारी सरकार गिराने की चाहे जितनी कोशिश कर लें लेकिन हम अपना 5 साल का कार्यकाल जरूर पूरा करेंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें