Publish Date: Sun, 21 Oct 2018 (15:28 IST)
Updated Date: Sun, 21 Oct 2018 (15:31 IST)
वलसाड़। गुजरात के वलसाड़ जिले के वापी औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को एक दवा निर्माता कंपनी में आग लग गई।
पुलिस ने बताया कि वापी जीआईडीसी के फेज 3 स्थित एस कांत हेल्थकेयर लिमिटेड नाम की कंपनी के परिसर में खड़े एक केमिकल टैंकर में सुबह 11.30 बजे आग लगी और यह आसपास फैल गई।
लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 1.30 बजे इस पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। (वार्ता)