Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जम्मू कश्मीर पुलिस का दावा, दक्षिण कश्मीर के त्राल में कोई हिजबुल आतंकवादी नहीं

हमें फॉलो करें जम्मू कश्मीर पुलिस का दावा, दक्षिण कश्मीर के त्राल में कोई हिजबुल आतंकवादी नहीं
, शनिवार, 27 जून 2020 (08:14 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को दावा किया कि पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों की अब कोई मौजूदगी नहीं है। 1989 में घाटी में आतंकवाद के फैलने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में त्राल के चेवा उलार इलाके में सुरक्षा बलों के साथ रातभर हुई मुठभेड़ में 3 आतंकवादियों के मारे जाने के बाद पुलिस ने यह दावा किया है।
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने कश्मीर क्षेत्र पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट में कहा कि शुक्रवार के सफल अभियान के बाद त्राल क्षेत्र में अब हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों की मौजूदगी नहीं है। यह 1989 के बाद पहली बार हुआ है।
 
कश्मीर में आतंकवाद फैलने के बाद यहां हिजबुल मुजाहिदीन का दबदबा था। घाटी में इसके कई हजार कैडर थे। बुरहान वानी और जाकिर मूसा समेत संगठन के कई शीर्ष कमांडर त्राल क्षेत्र से थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत की चीन को चेतावनी, LAC पर हालात बदले तो संबंधों पर असर