Publish Date: Mon, 17 Oct 2016 (11:40 IST)
Updated Date: Mon, 17 Oct 2016 (12:00 IST)
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने पथराव करने वाले 62 कथित लोगों को रविवार को घाटी से गिरफ्तार किया, वहीं घाटी के किसी भी हिस्से से किसी तरह की कोई अप्रिय घटना की रिपोर्ट नहीं मिली।
पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की ओर से घाटी के विभिन्न भागों में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान पथराव करने वाले 62 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि सार्वजनिक परिवहन समेत सभी तरह के वाहन घाटी में सुचारु रूप से चले। रविवार का दिन होने के कारण कल राजधानी श्रीनगर के बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ रही। (वार्ता)