Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार में सेना की भर्ती के दौरान भगदड़, एक की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें बिहार में सेना की भर्ती के दौरान भगदड़, एक की मौत
सासाराम , बुधवार, 10 जनवरी 2018 (11:23 IST)
सासाराम। बिहार के रोहतास जिले के डेहरी में चल रही सेना की भर्ती के दौरान हुई भगदड़ में बुधवार को एक युवक की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सेना में भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को परेड ग्राउंड में बुलाया जा रहा था तभी अचानक भगदड़ मच गई। इस दुर्घटना में गया जिले के एक अभ्यर्थी की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। मृतक की तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है।
 
सूत्रों ने बताया कि घायलों को सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, अबूधाबी में भारतीय ने जीती 20.8 करोड़ की लॉटरी