Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Kerala: छात्र ने कॉलेज में सहायक प्रोफेसर को चाकू घोंपा, फरार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kerala: छात्र ने कॉलेज में सहायक प्रोफेसर को चाकू घोंपा, फरार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 18 जनवरी 2024 (16:01 IST)
कोच्चि। यहां स्थित सरकारी कॉलेज के एक छात्र ने मामूली विवाद में सहायक प्रोफेसर को कथित तौर पर चाकू घोंप दिया। वारदात के बाद से फरार छात्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। महाराजा कॉलेज में अरबी अनुसंधान विभाग में सहायक प्रोफेसर निजामुद्दीन के एम ने यहां पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि मोहम्मद राशिद ने बुधवार को उन पर चाकू से हमला किया।
 
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने एक अन्य छात्र के निलंबन को लेकर विभाग में उनके साथ बहस की। इसके बाद आक्रोशित छात्र ने उन पर पीछे से नुकीले हथियार से हमला किया। पुलिस ने कहा है कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह, केंद्रीय कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्‍टी