Publish Date: Wed, 16 Dec 2020 (11:07 IST)
Updated Date: Wed, 16 Dec 2020 (11:15 IST)
श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने मंगलवार की रात पुलवामा में मलिकपोरा के समीप एक तिपहिया वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली।
तलाशी में एक एके-7 राइफल और मैगजीन बरामद किया गया। वाहन चालक मुदासिर अहमद को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।(वार्ता)