Publish Date: Sat, 10 Mar 2018 (10:18 IST)
Updated Date: Sat, 10 Mar 2018 (10:23 IST)
पटना। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर अगली बार बिहार में राजद की सरकार बनीं तो देश के सभी धर्मों के साथ मिलकर बिहार से एक-एक ईंट यूपी ले जाएंगे और वहां राम मंदिर बनाएंगे।
तेजप्रताप ने शुक्रवार को नालंदा के मघड़ा गांव में बड़ा बयान देते हुए कहा कि भाजपा देश में तो राम मंदिर बनाने के नाम पर लोगों के वोट लेने का काम करते हैं, लेकिन राम मंदिर बनाने में पीछे भाग जाते हैं।
उन्होंने कहा कि अगर अगली बार बिहार में राजद की सरकार बनीं तो देश के सभी धर्मों के साथ मिलकर बिहार से एक-एक ईंट यूपी ले जाएंगे और वहां राम मंदिर बनाएंगे। तभी बिहार व देश से भाजपा व आरएसएस का खात्मा होगा।