Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से मिले तेजस्वी यादव, जानिए किन मुद्दों पर हुई बात...

हमें फॉलो करें Tejashwi Yadav
, शनिवार, 11 फ़रवरी 2023 (23:46 IST)
रांची। बिहार के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि विपक्षी दलों को देश में सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए, ताकि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार को उखाड़ फेंका जा सके। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा की।

यादव ने कहा, हमारा मानना है कि क्षेत्रीय पार्टियां जहां भी मजबूत हों, उन्हें एकजुट होकर सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ना चाहिए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चाहते हैं कि सभी विपक्षी पार्टियों को चुनाव मिलकर लड़ना चाहिए और केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए।
webdunia

दिन के दौरान पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे राजद नेता ने रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर मीडियाकर्मियों को संबोधित किया। सोरेन ने ट्वीट किया, बिहार राज्य के उप मुख्यमंत्री, भाई तेजस्वी यादव जी से अपने आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान देश और राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

यादव झारखंड में राजद का जनाधार मजबूत करने के इरादे से राज्य पहुंचे थे और वह रांची के हरमू इलाके में पार्टी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता अपने नेता का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए यहां हवाई अड्डा पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि राजद झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाली सरकार में घटक है और 81 सदस्‍यीय राज्य विधानसभा में उसका केवल एक विधायक है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कभी बिना टिकट भी पकड़े गए थे धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, लेकिन...