Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 18 March 2025
webdunia

Tension in manipur: मणिपुर में फिर तनाव, जनजाति नेता पर हमले के बाद‍ बिगड़ी स्थिति

पुलिस के अनुसार हमले के विरोध में प्रदर्शनकारी दुकानें बंद कराने की कोशिश कर रहे हैं और कुछ स्थानों से पथराव भी खबरें हैं।

Advertiesment
हमें फॉलो करें Tension in manipur: मणिपुर में फिर तनाव, जनजाति नेता पर हमले के बाद‍ बिगड़ी स्थिति

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

इम्फाल/चुराचांदपुर , सोमवार, 17 मार्च 2025 (15:41 IST)
Tension in manipur: मणिपुर (Manipur) के चुराचांदपुर जिले में 'हमार' जनजाति के एक नेता पर अज्ञात हमलावरों द्वारा किए गए हमले के एक दिन बाद सोमवार को इलाके में तनाव बढ़ गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त जिलाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत पूरे जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।
 
निषेधाज्ञा में कहा गया है कि पुलिस अधीक्षक, चुराचांदपुर से रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमें जिले में कानून व्यवस्था का उल्लंघन होने की आशंका है जिससे विभिन्न समुदायों के बीच शांति और सौहार्द भंग होने की संभावना है और जान-माल की क्षति हो सकती है।ALSO READ: मणिपुर में क्यों नहीं आ रही स्थायी शांति?
 
कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने की तत्काल आवश्यकता पर जोर देते हुए निषेधाज्ञा में 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के अनधिकृत रूप से एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस के अनुसार हमले के विरोध में प्रदर्शनकारी दुकानें बंद कराने की कोशिश कर रहे हैं और कुछ स्थानों से पथराव की भी खबरें हैं।
 
अधिकारियों के अनुसार 'हमार इनपूई' (हमार जनजाति के शीर्ष संगठनों में से एक) के महासचिव रिचर्ड हमार पर जेनहांग लामका स्थित वीके मोंटेसरी परिसर में कुछ लोगों ने रविवार शाम 7.30 बजे हमला कर दिया। हमार इनपूई संगठन ने इस हमले की कड़ी निंदा की और दोषियों को तुरंत सौंपने की मांग की।ALSO READ: मणिपुर में सड़क दुर्घटना में BSF के 3 जवानों की मौत, 13 अन्य जवान घायल
 
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे अपने तरीके से कार्रवाई करेंगे। सूत्रों के मुताबिक रिचर्ड हमार एक वाहन चला रहे थे और उनकी कार एक दोपहिया वाहन से टकराने वाली थी। इस कारण दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो अंतत: हमले में तब्दील हो गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर की गेर देखने के लिए बुक माय शो पर ऑनलाइन बुकिंग शुरू, जानिए 2025 में कैसे मनेगी रंगारंग गेर